Blog Image

स्लोवाकिया की अनोखी स्वागत परंपरा की मोदी ने सराहना

ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर साझा एक तस्वीर में स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा है। उन्होंने लिखा, '' इस देश में स्वागत के दौरान पारंपरिक रूप से ब्रेड और नमक पेश किया गया। यह स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सद्भावना व दोस्ती के उन मूल्यों की एक सुंदर झलक थी, जिन्हें वे बहुत महत्व देते हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल की दूसरी पोस्ट में कहा गया, '' कल शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत सचमुच बहुत खास रहा। मैं भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभारी हूं। ऐसे भाव उन मजबूत रिश्तों को दर्शाते हैं जो हमारे लोगों को जोड़ते हैं और भारत-स्लोवाकिया की दोस्ती को और मजबूत बनाते हैं।'' उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं।

← Back to Blog